अमरीका और तुर्की सीरियाई सरकार विरोधी आतंकवादी गुट फ़्री सीरियन आर्मी के 2,000 सदस्यों को तुर्की में युद्ध का प्रशिक्षण देने पर सहमत हो गए हैं।
हालांकि दोनो देशों के बीच तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के ख़िलाफ़ लड़ रहे कुर्दों की सहायता और उन्हें लड़ाई का प्रशिक्षण देने पर सहमति नहीं बन पायी। उल्लेखनीय है कि अंकारा आईएसआईएल के हमलों के ख़िलाफ़ अपने क्षेत्रों की रक्षा करने वाले कुर्द लड़ाकों को आतंकवादी क़रार देता है।
अमरीकी यूरोपीय कमांड और अमरीकी सैंट्रल कमांड तथा तुर्क सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच तुर्की में अनेक बैठकों के बाद यह समझौता हुआ। इस समझौते के आधार पर अमरीका और तुर्की, तुर्की के किरसेहिर प्रांत में स्थित हिफ़ानली ट्रेनिंग सैंटर में सीरिया में लड़ रहे तथाकथित फ़्री सीरियन आर्मी के सशस्त्र लड़ाकों को लड़ाई का प्रशिक्षण देंगे।
बैठक में भाग लेने वाले अमरीकी अधिकारियों का कहना था कि उनका देश सीरियाई सशस्त्र विद्रोहियों को हथियार और विस्फ़ोटक पदार्थ भी उपलब्ध करायेगा।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब सीरियाई अधिकारियों का कहना है कि अमरीका इस अरब देश में 2011 से ही सशस्त्र विद्रोहियों की सहायता करता आ रहा है और हाल ही में उसने जॉर्डन में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के आतंकवादियों को छापा मार कार्यवाहियों का प्रशिक्षण दिया था।
15 नवंबर 2014 - 19:13
समाचार कोड: 651589
अमरीका और तुर्की सीरियाई सरकार विरोधी आतंकवादी गुट फ़्री सीरियन आर्मी के 2,000 सदस्यों को तुर्की में युद्ध का प्रशिक्षण देने पर सहमत हो गए हैं।